Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की डंकी HIT होगी या FLOP, यहां जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान, विक्की कौशल स्टारर फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स इसे ब्लॉकबस्टर और मास्टपीस बता रहे हैं. आइये जानते हैं पहले दिन राजकुमार हिरानी की फिल्म कितना कमा सकती है.

पठान और जवान के बाद आज आखिरकार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

शाहरुख खान की इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, ​​​​अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. डंकी की टक्कर साउथ अभिनेता प्रभास की सालार से होगी.

राजकुमार हिरानी की फिल्म कॉमेडी, एक्शन और ढेर सारे रोमांच से भरी एक भावनात्मक यात्रा होने का वादा करती है. फिल्म में शाहरुख खान हार्डी की भूमिका में हैं, जो विदेशी धरती पर पहुंचने के लिए बेहद जोखिम भरी यात्रा करते हैं. तापसी पन्नू उनकी प्रेमिका मनु की भूमिका निभा रही हैं.

फिल्म क्रिटिक्स गिरीश जौहर ने खुलासा किया कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म “शानदार शुरुआत” करेगी. उन्होंने कहा, “डंकी निश्चित रूप से 30-35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करेगी, जो कि गैर-छुट्टियों के लिए एक शानदार संख्या है.”

डंकी का पहला पार्ट शाहरुख खान और उनके दोस्तों की लंदन यात्रा के बारे में है. यह कॉमेडी, रोमांस, प्यार और दोस्ती से भरपूर है. फिल्म का दूसरा भाग आश्चर्यचकित करने वाला है. रिव्यू में कहा गया है कि यह फैंस को रुला देगा.

ट्विटर पर फैंस शाहरुख खान की फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ”पठान और जवान की तरह डंकी भी ब्लॉकबस्टर है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या फिल्म है… मजेदार ये आपको अंत तक बांधे रखेगा.”

शाहरुख खान की डंकी रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz पायरेसी साइटों पर फ्री में उपल्बध है. बता दें कि पाइरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है.

शाहरुख खान ने हाल ही में डंकी की सफलता को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ये फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है और आपको ये देखकर जरूर मजा आने वाला है. जैसे आपने पठान और जवान को प्यार दिया. डंकी को भी थियेटर में जाकर देखें.

राजकुमार हिरानी ने स्पष्ट रूप से डंकी को अपनी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म की जटिलता दुनिया भर में व्यापक शूटिंग स्थानों और रियल लाइफ की घटनाओं से प्रेरित कहानी से उत्पन्न हुई है, जिसके लिए कॉमेडी, नाटक, रोमांस और एक्शन के कॉम्बिनेशन की जरुरत होती है. हालांकि इतनी ज्यादा मेहनत के बावजूद हिरानी ने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आनंददायक थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >