अगर आप हैं ‘कहानी’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के फैन, तो तुरंत देख डालें ये थ्रिलर वेब सीरीज, घूम जाएगा दिमाग

1 / 1
अगर आप हैं ‘कहानी’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के फैन, तो तुरंत देख डालें ये थ्रिलर वेब सीरीज, घूम जाएगा दिमाग
फुल स्क्रीन में देखें

अगर आप हैं ‘कहानी’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के फैन, तो तुरंत देख डालें ये थ्रिलर वेब सीरीज, घूम जाएगा दिमाग

‘दृश्यम’ और ‘कहानी’ ऐसी थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्में थी जो लोगों को खूब पसंद आई थी. अगर आप भी कुछ बेहद शानदार सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में और वेब सीरिज देखना चाहते हैं तो आपको हम बताते है. ये कहानियां ऐसी हैं जो आप के दिमाग को घुमा कर रख देगी.

वेब सीरीज माइंड हंटर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक एफबीआई एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो क्रिमिनल्स के दिमाग में घुसकर उनकी अंदर की बातों को निकालने की कोशिश करता है. इस सीरिज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

स्ट्रेंजर थिंग्स सीरीज बच्चों के एक ग्रुप पर आधारित है जो बड़ी मिस्ट्री सॉल्व करते हैं. ये सीरीज आप को बिल्कुल चौंका कर रख सकती है. इस सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सीरीज नार्कोज सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस सीरीज में कोलंबिया के ड्रग माफियाओं के बारे में दिखाया गया है. इस सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सीरीज ओजार्क एक आदमी के ऊपर आधारित है, जो एक ड्रग तस्करों के चंगुल में फस जाता है और अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर तरह के समझौते करता है. इस सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द हंटिंग ऑफ हिल हाउस सीरीज एक मशहूर नोवेल से प्रेरित है. इस सीरीज में एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है जो एक रहस्मयी घर में रहते हैं जिसके बाद उनकी जिंदगी नर्क सी बन जाती है. इस रहस्मयी सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मनी हाईस्टएक स्पेनिश सीरीज है जिसने दुनियाभर में धूम मचा दी थी. इस सीरीज में चार चोरों के एक ग्रुप को दिखाया गया है जो एक बैंक में डाका डालने जाते हैं. इस शांदार सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

डार्क सीरीज एक साइंस फिक्शन है जो लोगों के दिमाग को घुमाकर रख देती है. इस सीरीज में टाइम ट्रैवल, एक परिवार और एक छोटे से बच्चे की कहानी को दिखाया गया है. इस थ्रिलर सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (रिपोर्ट- पुष्पांजलि)

Also Read: Jio Cinema पर फ्री में देखें ये 9 बेस्ट वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >