Bharat Jodo Yatra से जुड़े एक्टर अमोल पालेकर, राहुल गांधी बोले- देश की आवाज बुलंद करने के लिए शुक्रिया

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस रिया सेन शामिल हुई थी. अब इस अभियान को फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का समर्थन मिल गया है.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर नजर आए. राहुल गांधी ने उनके साथ तसवीरें शेयर कर लिखा, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए. बता दें कि इसमें अबतक बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन, पूजा भट्ट भी शामिल हो चुकी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन कुछ दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी. इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर के टॉप, ब्लैक जींस और सनग्लासेस लगाए दिखी थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक्टर सुशांत सिंह हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा था, मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं. लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है.’ 

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा फिल्ममेकर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी बन चुकी है. राहुल से कदम से कदम मिलाकर एक्ट्रेस चलती नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >