बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम का एक्शन, 205 किलो फंगस लगा पेड़ा नष्ट, देखें तस्वीरें

1 / 6
बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम का एक्शन, 205 किलो फंगस लगा पेड़ा नष्ट, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम का एक्शन, 205 किलो फंगस लगा पेड़ा नष्ट, देखें तस्वीरें

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बासुकिनाथ में फूड सेफ्टी टीम ने जांच अभियान चलाया गया. देखें तस्वीरें.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पेड़ा दुकानों और होटलों में जांच

फूड सेफ्टी टीम ने सीकर गेट के समीप, सब्जी बाजार चौक एवं नागनाथ चौक स्थित पेड़ा दुकानों और होटलों समेत कुल 12 प्रतिष्ठानों की जांच की.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

46 खाद्य नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच

जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से पेड़ा, दही, तेल, हल्दी, सब्जी, सेव सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 46 नमूनों की ऑन द स्पॉट जांच की गई.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

205 किलो फंगस लगा पेड़ा मिला

जांच के क्रम में 205 किलो फंगस लगा पेड़ा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण

खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया. साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

फूड सेफ्टी टीम ने कारोबारियों को दिया निर्देश

फूड सेफ्टी टीम ने कारोबारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खाद्य सामग्री को खुले में रखने, खराब या फंगस लगी सामग्री बेचने तथा दुकानों में गंदगी पाए जाने पर आगे भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >