Video: मधुबनी में ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, देखें लाइव वीडियो

Video: मधुबनी में ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. देखें लाइव वीडियो

Video: मधुबनी जिला के मलमल गांव के उतर वारी टोला स्थित बंगाल पोखर में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गांव के मो.रजी अहमद घर के निकट एक ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर रहा था. उसी समय पीसीसी सड़क धंस गया. जिससे ट्रैक्टर पोखरा में उलट गई जो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरी. बगल से जा रहे मलमल निवासी मो.खलील का दामाद सुभान 45 वर्ष जो रहिका थाना के सतलखा लकसायर निवासी एवं उसका पोता शकीर 10 वर्ष की मौत हो गई. उसका दामाद दो दिन पूर्व अपने ससुराल मलमल आया था. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना लोगों ने कलुआही थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सीओ मुकेश कुमार सिंह, सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >