पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Hajipur JP Setu Jaam : राजधानी के वैशाली के हाजीपुर से जोड़ने वाली जेपी सेतु पर मंगलवार की सुबह एक वाहन अचानक खराब हो गया. इस कारण पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. चूंकि जेपी सेतु की चौड़ाई अधिक नहीं है, इसलिए एक भी वाहन रुकने से तुरंत जाम की स्थिति बन जाती है. मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और एक्टिव मोड में आ गए.
Patna Hajipur JP Setu Jaam: क्रेन से हटाया गया वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खराब वाहन को साइड कराया और क्रेन की मदद से उसे वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू की. इसके कुछ ही देर बाद पुल पर वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया. फिलहाल जेपी सेतु पर परिचालन पूरी तरह सामान्य है. ट्रैफिक पुलिस ने चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
