क्या ऐसे होगा राज्य का विकास?

आजकल झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग जोरों से चल रही है. कहा जा रहा है कि जब तक झारखंड को विशेष राज्य का दरजा नहीं दिया जायेगा, तब तक झारखंड का विकास हो ही नहीं सकता. यह मानना गलत है. देखा जाये तो झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की […]

आजकल झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग जोरों से चल रही है. कहा जा रहा है कि जब तक झारखंड को विशेष राज्य का दरजा नहीं दिया जायेगा, तब तक झारखंड का विकास हो ही नहीं सकता.

यह मानना गलत है. देखा जाये तो झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर पूरा झारखंड बंद रहा. इस बंद का असर सड़क परिवहन, रेल सेवाओं, दुकानों इत्यादि पर पड़ा. क्या इन सबको बंद करा देने से झारखंड का विकास हो जायेगा? राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता अगर झारखंड बंद न करके राज्य के विकास के बारे में सोचें, तो विकास हो सकता है. जरूरी सेवाएं बंद कर देने से न जाने कितने लोगों को कठिनायों का सामना करना पड़ा होगा? क्या ऐसा करने से कभी झारखंड का विकास हो सकता है? अगर हां, तो मैं भी इसका समर्थन करूंगा.

शशि कुमार प्रजापति, हजारीबाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >