इस लड़ाई का क्या लाभ?

दिल्ली में अाम अादमी पार्टी और केंद्र की भाजपा सरकार की अजीब लड़ाई निरंतर जा​री ​है, जिसका उद्देश्य सिर्फ एक दूसरे को राजनैतिक पटखनी देना ही है. इसमें ये कितना कामयाब होते हैं, यह तो मालूम नहीं लेकिन ऐसा लगता है कि आगामी चुनावों में इन दोनों पार्टियों को जनता से पटखनी मिलेगी. इससे कांग्रेस […]

दिल्ली में अाम अादमी पार्टी और केंद्र की भाजपा सरकार की अजीब लड़ाई निरंतर जा​री ​है, जिसका उद्देश्य सिर्फ एक दूसरे को राजनैतिक पटखनी देना ही है. इसमें ये कितना कामयाब होते हैं, यह तो मालूम नहीं लेकिन ऐसा लगता है कि आगामी चुनावों में इन दोनों पार्टियों को जनता से पटखनी मिलेगी. इससे कांग्रेस और अन्य पार्टियों को लाभ मिलनेवाला है. जनता ने इन दोनों को अच्छी ऐतिहासिक विजय दिलायी थी, मगर यह इन्हें पच नहीं रहा है.
इससे जनता हैरान और परेशान है. ये दोनों अपने कामों और वादों की कितनी ही डींगें क्यों न ​मारें, मगर हर क्षेत्र में बिगड़ती शासन व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में इन्हें जनहित में अापसी सहयोग और भाईचारे के साथ मिल कर काम करने की सख्त जरूरत है.
वेद प्रकाश, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >