ऐसे कम होंगे अपराध

हाल ही में एक न्यूज चैनल पर पुलिस द्वारा एक अपराधी की बर्बरतापूर्वक पिटाई देख कर हैरानी हुई. चैनलवालों ने इसके लिए बेशक वाहवाही लूटी हो, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर अपराधों की संख्या बढ़ती क्यों जा रही है? जिन देशों में अपराधों के लिए संगीन सजा का प्रावधान होता है, वहां अपेक्षाकृत अपराध […]

हाल ही में एक न्यूज चैनल पर पुलिस द्वारा एक अपराधी की बर्बरतापूर्वक पिटाई देख कर हैरानी हुई. चैनलवालों ने इसके लिए बेशक वाहवाही लूटी हो, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर अपराधों की संख्या बढ़ती क्यों जा रही है?

जिन देशों में अपराधों के लिए संगीन सजा का प्रावधान होता है, वहां अपेक्षाकृत अपराध भी कम होते हैं. हमारे देश में लचर कानून-व्यवस्था और कम सजा के चलते अपराधियों में डर नाम की कोई चीज नहीं है. इस बीच कानून के रखवालों का रवैया भी ढुलमुल ही रहता है. सख्त कानून, कड़ी सजा और पारदर्शिता बरतने से ही अपराध कम होंगे़

पायल बजाज, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >