विनोद बिहारी के सम्मान में विश्वविद्यालय

धनबाद में झारखंड के मसीहा माने जानेवाले विनोद बिहारी महतो के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग कई सालों से की रही है. समय समय पर इस मांग के समर्थन में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन एवं राजभवन तक पदयात्र के जरिये कोयलांचल की जनता अनवरत आंदोलन कर रही है. धनबाद, बोकारो और गिरिडीह- इन तीनों […]

धनबाद में झारखंड के मसीहा माने जानेवाले विनोद बिहारी महतो के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग कई सालों से की रही है. समय समय पर इस मांग के समर्थन में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन एवं राजभवन तक पदयात्र के जरिये कोयलांचल की जनता अनवरत आंदोलन कर रही है.
धनबाद, बोकारो और गिरिडीह- इन तीनों जिले के कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के हितों के मद्देनजर इसकी स्थापना से एक साथ कई सपने पूरे होंगे. सभ्य मानव समाज की यह स्वस्थ प्राचीन परंपरा रही है कि हम अपने पूर्वजों के जीवन से सीख प्राप्त करें. इस संदर्भ में महामिहम राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि संपूर्ण झारखंड में आदर्श महापुरुष माने जानेवाले महान आंदोलनकारी विनोद बाबू के नाम पर अतिशीघ्र विश्वविद्यालय की स्थापना की जाये.
महादेव महतो, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >