सीमा पर सख्ती दिखाये सरकार

हमारे पड़ोसी देश, पाकिस्तान और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अपनी ओर से तमाम राजनीतिक प्रयासों और संदेशों के बावजूद सीमा पर गोलीबारी और घुसपैठ की घटनाएं जारी हैं.पिछली यूपीए सरकार में तो इन दोनों मुल्कों ने कई नागवार हरकतें की, लेकिन सरकार कोई स्टैंड नहीं ले पायी. भाजपा के नेतृत्व […]

हमारे पड़ोसी देश, पाकिस्तान और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अपनी ओर से तमाम राजनीतिक प्रयासों और संदेशों के बावजूद सीमा पर गोलीबारी और घुसपैठ की घटनाएं जारी हैं.पिछली यूपीए सरकार में तो इन दोनों मुल्कों ने कई नागवार हरकतें की, लेकिन सरकार कोई स्टैंड नहीं ले पायी. भाजपा के नेतृत्व वाली नयी सरकार से जनता को ढेर सारी उम्मीदें हैं. देश की रक्षा-सुरक्षा के मोरचे पर जनता चाहती है कि नयी सरकार आतंकवाद रोके और चीन व पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे.

जवाबी कार्रवाई के तौर पर हमारी सेना को इतनी छूट तो मिलनी ही चाहिए कि वह दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सके. जैसा कि बार-बार बताया जाता है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप चलते हैं, तो हमारी सेना को उन क्षेत्रों में लड़ाकू विमान भेजने की इजाजत दी जानी चाहिए. आकृति पांडेय, मधुपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >