पाकिस्तान है कि मानता नहीं!

केंद्र सरकार भले ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के संकेत दे रही हो, लेकिन सीमा पर नापाक हरकतें बदस्तूर जारी हैं. पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत सरकार तथा सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. सीमा पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग ना सिर्फ […]

केंद्र सरकार भले ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के संकेत दे रही हो, लेकिन सीमा पर नापाक हरकतें बदस्तूर जारी हैं. पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत सरकार तथा सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है.

सीमा पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग ना सिर्फ हमारे बहादुर सैनिकों को हमसे छीन रही है, बल्किइससे सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है. मौकापरस्त पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. हम बार-बार उससे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाते हैं और हर बार ठगा हुआ महसूस करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ के आने से दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनने की उम्मीद तो जगी, परंतु यह उम्मीद जल्द ही धूमिल होती नजर आने लगी है. अब समय आ गया है कि हम भी उन्हें जवाब दें.

सुधीर कुमार, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >