संतोष धन सबसे बड़ा

पुराणों में कहा गया है, गोधन, गजधन, बाजधन और रतन-धन खान/जब आवै संतोष धन, सब धन धूरि समान//.इसका मतलब सबसे बड़ा धन ‘संतोष-धन’ है. दिन-रात हम भौतिक सुखों को पाने की दौड़ लगा रहे हैं. हम इसे ही अपनी सुख-शांति मानते हैं, लेकिन स्थिति इसके उलट हो रही है, हमें सुख-शांति के बजाय दु:ख और […]

पुराणों में कहा गया है, गोधन, गजधन, बाजधन और रतन-धन खान/जब आवै संतोष धन, सब धन धूरि समान//.इसका मतलब सबसे बड़ा धन ‘संतोष-धन’ है. दिन-रात हम भौतिक सुखों को पाने की दौड़ लगा रहे हैं. हम इसे ही अपनी सुख-शांति मानते हैं, लेकिन स्थिति इसके उलट हो रही है, हमें सुख-शांति के बजाय दु:ख और अशांति मिलती है, इसका मतलब कहीं न कहीं हम गलत हैं.

और यह गलती है हमारी सोच की, हमारे विचारों की. संत-महात्माओं ने हमेशा से कहा है कि जिस सुख-शांति-संतुष्टि को तुम चाहते हो, वह तो सदैव तुम्हारे अंदर है, बस अंतमरुख होने की जरूरत है. ज्ञान द्वारा हमारा चिंतन, हमारी सोच अंतमरुखी हो सकती है. ज्ञान-चिंतन से वैराग्य, अपरिग्रह, ईश्वर के प्रति प्रेम व समर्पण का भाव जागता है, जिससे सहज ही संतोष धन की प्राप्ति होती है.

बालकृष्ण त्रिवेदी, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >