अमेरिका-रूस संबंध

रूस और अमेरिका एक बार फिर 60-70 के दशक के शीत युद्ध काल में चले गये हैं. एक दूसरे के वाणिज्यिक एवं राजनयिक कर्मचारियों को, एक दूसरे के यहां से निकाल रहे हैं. शीत युद्ध का फायदा तो अमेरिका उठा चुका है. पूर्व के सोवियत रूस को तो उसने खंड-खंड कर ही दिया है, अब […]

रूस और अमेरिका एक बार फिर 60-70 के दशक के शीत युद्ध काल में चले गये हैं. एक दूसरे के वाणिज्यिक एवं राजनयिक कर्मचारियों को, एक दूसरे के यहां से निकाल रहे हैं. शीत युद्ध का फायदा तो अमेरिका उठा चुका है.
पूर्व के सोवियत रूस को तो उसने खंड-खंड कर ही दिया है, अब क्या बाकी बचे भाग को भी टुकड़ों में बांटना है? इस कदम से अमेरिकियों को भारी नुकसान होने वाला है क्योंकि रूस तेजी से चीन की ओर खिसक रहा है. अगर चीन के साथ उसका गठजोड़ हो गया, तो फिर अमेरिका समेत उसके नाटो संगठन के लिए भी मुश्किलें पेश आने लगेंगी. इसलिए अच्छा होगा कि अमेरिका रूस के साथ अपने संबंध को बेहतर बनाये.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >