शिक्षकों का जिला ट्रांसफर

प्राथमिक शिक्षक आज अपने-अपने जिलों को छोड़कर दूसरे जिलों में नौकरी करने को विवश हैं. प्राथमिक शिक्षकों की नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि उन्हें अपने प्रखंड और अपने जिलों में ही नौकरी दी जाये ताकि अपनी भाषा में वे शिक्षण कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे. फिर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरु होनेवाली है. […]

प्राथमिक शिक्षक आज अपने-अपने जिलों को छोड़कर दूसरे जिलों में नौकरी करने को विवश हैं. प्राथमिक शिक्षकों की नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि उन्हें अपने प्रखंड और अपने जिलों में ही नौकरी दी जाये ताकि अपनी भाषा में वे शिक्षण कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे.
फिर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरु होनेवाली है. क्या एक बार सभी शिक्षकों को उनके गृह जिला में आने का मौका नहीं मिलना चाहिए? सभी शिक्षक जो दूसरे जिलों में रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें घर की परेशानी है, भाषा की परेशानी है, परिवार से दूर रहकर मानसिक रूप से भी परेशान हैं. सरकार इस विषय पर ध्यान दे और जरूरी दिशानिर्देश जारी करे.
संजीव कुमार, सिकटिया, सारथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >