गिलानी की गिरफ्तारी के बाद

हुर्रियत नेता गिलानी की गिरफ्तारी के बाद घाटी में पत्थरबाजों को हमेशा के लिए छुट्टी मिल गयी है. गिलानी की गिरफ्तारी और आतंकी संगठन लश्कर-ए -तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ गिलानी की कथित भागीदारी और संगठन के मिले पत्रों को एनआइए ने सबूतों के तौर पर इकट्ठा कर हुर्रियत के सात नेताओं को गिरफ्तार […]

हुर्रियत नेता गिलानी की गिरफ्तारी के बाद घाटी में पत्थरबाजों को हमेशा के लिए छुट्टी मिल गयी है. गिलानी की गिरफ्तारी और आतंकी संगठन लश्कर-ए -तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ गिलानी की कथित भागीदारी और संगठन के मिले पत्रों को एनआइए ने सबूतों के तौर पर इकट्ठा कर हुर्रियत के सात नेताओं को गिरफ्तार किया है.
सभी ने फंडिंग की बात को स्वीकार भी कर लिया है. हुर्रियत नेताओं की गिरफ्तारी से घाटी में शांति की स्थिति बनी है. बच्चों को पैसा देकर उकसाना और उनके जीवन को खत्म करने का चल रहा खूनी खेल अब शांत हो गया है. प्रतिदिन होनेवाली पत्थरबाजी की घटना अब न के बराबर हो गयी है. एक-दो आतंकी घटना को छोड़ दें, तो घाटी में शांति दिखती है.
कांतिलाल मांडोत, सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >