कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दो साल में सौ बार सुरक्षा नियम तोड़े हैं. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई लापरवाही का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को जवाब देते हुए लोकसभा में यह बात कही है. नियम तोड़ने वालों को सुरक्षा देनी है या नहीं देनी है, इसपर सबसे पहले गंभीरता से विचार होना चाहिए. एक-दो बार नहीं, तो सौ बार सुरक्षा तोड़ने की वजह जान लेनी चाहिए.
इस विषय को लेकर लोकसभा में हंगामा खड़ा करने से पूर्व वजह जनता के सामने रखी जानी चाहिए थी. सुरक्षा अपने ही भलाई के लिए रहती है और उसे तोड़ना मतलब खतरे को बुलाने जैसा है. रक्षा करने की जिम्मेदारी विशेष रक्षा प्रणाली पर रहती है. उन्हें उनके कार्य में सहयोग प्रदान करना विशेष व्यक्ति की भी जिम्मेदारी रहती है.
मानसी जोशी, इमेल से
