ज्यादा टीवी देखने से बच्चों में बढ़ता डायबिटीज का जोखिम

रोजाना तीन घंटे या उससे ज्यादा समय तक टीवी देखने से बच्चों में डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है. इस शोध रिपोर्ट के लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के डॉक्टर क्लेयर नाइटिंगल का कहना है कि रोजाना तीन घंटे से ज्यादा समय तक स्क्रीन के सामने बैठने वाले बच्चों पर किये गये शोध में पाया […]

रोजाना तीन घंटे या उससे ज्यादा समय तक टीवी देखने से बच्चों में डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है. इस शोध रिपोर्ट के लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के डॉक्टर क्लेयर नाइटिंगल का कहना है कि रोजाना तीन घंटे से ज्यादा समय तक स्क्रीन के सामने बैठने वाले बच्चों पर किये गये शोध में पाया गया कि उनमें इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ गया है. टाइप 2 डायबिटीज के लिए यह एक बड़ा रिक्स फैक्टर है. शोधकर्ताओं ने इसके लिए नौ और 10 वर्ष की उम्र के 4,495 बच्चों का टीवी देखने के दौरान संबंधित तथ्यों का विश्लेषण किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >