बिजली चोरों पर हो कार्रवाई

नजफगढ़ (नयी दिल्ली) इलाके के झुरझुरी गांव में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए गयी बीएसइएस की टीम पर स्थानिय युवकों ने हमला किया. इसमें एक इंजीनियर की भी मौत हुई है. बिजली चोरी पकड़ने के लिए आनेवालों पर हमला करना, यह एक ही तकनीक पूरे देश में सामायिक तौर […]

नजफगढ़ (नयी दिल्ली) इलाके के झुरझुरी गांव में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए गयी बीएसइएस की टीम पर स्थानिय युवकों ने हमला किया. इसमें एक इंजीनियर की भी मौत हुई है. बिजली चोरी पकड़ने के लिए आनेवालों पर हमला करना, यह एक ही तकनीक पूरे देश में सामायिक तौर पर इस्तेमाल की जा रही है.
खास कर गांवों में इसका खुलकर उपयोग किया जाता है. अफसोस की बात यह है कि आज तक इस गंभीर समस्या का समाधान खोजने गंभीर प्रयास नहीं दिखता है. यह देश का सिरदर्द है. बिजली पर सब का अधिकार है. लेकिन समाज के कुछ लोग डरा-धमका कर बिजली पर अपना अधिकार जताते हैं. इस तरह के लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कानूनी स्तर पर कार्रवाई बहुत जरूरी है.
जयेश राणे, मुंबई, महाराष्ट्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >