बंद पड़ी 1100 लिफ्ट सिंचाई चालू करायें

लघु सिंचाई विभाग और भालको की 1100 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं 16 ‌वर्षों से बंद पड़ी हैं. अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसके आदेश से सभी लिफ्ट सिंचाई योजनाएं बंद कर दी गयीं. इसके चलते किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर ये योजनाएं शुरू हो जाती […]

लघु सिंचाई विभाग और भालको की 1100 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं 16 ‌वर्षों से बंद पड़ी हैं. अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसके आदेश से सभी लिफ्ट सिंचाई योजनाएं बंद कर दी गयीं. इसके चलते किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर ये योजनाएं शुरू हो जाती हैं तो सभी ग्रामीणों को अपने खेत और गांव में सालों भर काम मिलेगा.

ये खाद्यान्न का विशाल भंडार खड़ा कर देंगे. अपना राज्य समृद्ध बन जायेगा. सरकार से निवेदन है कि हजारीबाग के समीप पबरा गांव या सेंदुर की एक सिंचाई योजना देखने की कृपा की जाए. पानी चालू कराकर ‘हर खेत को पानी’ के वादे को पूरा करें.

सीताराम मेहता, हजारीबाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >