यूपी सरकार में 50 वर्ष की उम्र के कर्मचारियों को रिटायर करने के अहम फैसले का विरोध हो रहा है और सरकार की नीतियों की आलोचना की जा रही है. प्रदेश में ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जायेगी और अनफिट कर्मचारियों को रिटायरमेंट दे दिया जायेगा. यह निर्णय समाज के लिए एक कुठाराघात के समान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
यूपी सरकार में 50 वर्ष की उम्र के कर्मचारियों को रिटायर करने के अहम फैसले का विरोध हो रहा है और सरकार की नीतियों की आलोचना की जा रही है. प्रदेश में ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जायेगी और अनफिट कर्मचारियों को रिटायरमेंट दे दिया जायेगा. यह निर्णय समाज के लिए एक कुठाराघात के समान है.
यूपी की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है. इसलिए सरकार को इस निर्णय की एक बार फिर से समीक्षा बैठक कर विचार करना चाहिए. प्रदेश सरकार का उतावलेपन में लिया गया फैसला गलत भी हो सकता है.
इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में रोष है. योगी जी एक तरफ गरीबों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं और दूसरी तरफ कर्मचारियों पर सितम ढा रहे हैं.