Zika Virus: कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला, पांच साल की बच्ची संक्रमित

Zika Virus News : कर्नाटक में यह पहला मामला है और सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने ये जानकारी दी है.

कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है जिसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक 5 साल की बच्ची जीका वायरस (Zika Virus) से संक्रमित पायी गयी है. मामले को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गयी है.

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि राज्य में यह पहला मामला है और सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है. हमारा विभाग इसे संभालने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है.


महाराष्ट्र में भी सामनेआ चुका है मामला

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक खबर आयी थी जिसमें बताया गया था कि 67 वर्षीय एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया, लेकिन अब वह इससे पूरी तरह उबर चुका है और उसमें इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया था कि नासिक निवासी इस व्यक्ति को पिछले महीने संक्रमित पाया गया था, लेकिन इसके पहले उसने पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत शहर की यात्रा की थी.

Also Read: यूपी में जीका वायरस को बढ़ता देख झारखंड में भी बरती जा रही सावधानियां, 150 सैंपल भेजे गए पुणे
जीका वायरस भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है

आपको बता दें कि मलेरिया और डेंगू की तरह जीका वायरस भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इस वायरस की सबसे पहले पहचान अफ्रीकी देश युगांडा में 1947 में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >