Z-Morh Tunnel Jammu Kashmir: पीएम मोदी आज करेंगे जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन, लद्दाख जाना होगा आसान

Z-Morh Tunnel Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात देने वाले हैं. पीएम जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे.

Z-Morh Tunnel Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गगनगीर में सुरंग के उद्घाटन के बाद एक रैली को संबोधित कर सकते हैं. प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच मुख्य सड़क संपर्क बंद कर दिया गया है. सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल लिया है.

शार्पशूटर को किया गया तैनात

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर संवेदनशील स्थानों पर ‘शार्पशूटर’ तैनात किये गये हैं, जबकि ड्रोन सहित हवाई और तकनीकी निगरानी भी की जा रही है. इलाके पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है. पिछले साल 20 अक्टूबर को गगनगीर में सुरंग के पास आतंकवादी हमले में एक स्थानीय डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया, जानें किन्हें होगा फायदा

जेड-मोड़ सुरंग के बारे में जानें खास बातें

  • जेड-मोड़ सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया है.
  • 2400 करोड़ रुपये की लागत से सुंरग तैयार की गई है.
  • जेड-मोड़ सुरंग की लंबाई 6.5 किलोमीटर है.
  • जेड-मोड़ सुरंग शुरू होने से पूरे साल सड़क मार्ग से लद्दाख आवागमन हो पाएगा.
  • इस परियोजना पर मई 2015 में काम शुरू हुआ था और पिछले साल 2024 में यह पूरा हुआ.
  • यह सुरंग लद्दाख में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण है.
  • जेड-मोड़ सुरंग 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
  • यह दो-लेन वाली सड़क सुरंग है. उसमें आपात स्थिति के लिए बचने के लिए समानांतर 7.5 मीटर चौड़ा रास्ता है.
  • सुरंग गगनगीर और सोनमर्ग के बीच निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करती है.
  • गर्मियों में लद्दाख की यात्रा आसान होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >