रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अगले आदेश तक गिरफ्तारी से राहत

YouTuber Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने पॉडकास्टर को गुवाहाटी, मुंबई और जयपुर में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से संरक्षण देने के अपने अंतरिम आदेश को भी बढ़ा दिया. यूट्यूबर इलाहाबादिया ने कोर्ट के समक्ष संकल्प लिया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे.

YouTuber Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- “वह यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट जारी करने के आवेदन पर विचार करेगा, जब इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में उनके और अन्य द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों की जांच पूरी हो जाएगी.” सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले में दो सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी.

इंडियाज गॉट लैटेंट में यौन संबंधों पर की गई थी विवादास्पद टिप्पणी

याचिका ‘कॉमेडियन’ समय रैना के यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों पर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में दायर की गई है.

रणवीर इलाहाबादिया को कोर्ट ने शो प्रसारित करने की पहले ही दे दी थी अनुमति

कोर्ट ने इलाहाबादिया को उनके ‘द रणवीर शो’ को प्रसारित करने की तीन मार्च को अनुमति दे दी थी. कोर्ट ने उनके सामने शर्त भी रखा था, जिसमें कहा गया था कि वह नैतिकता और शालीनता बनाए रखें और उसे (कार्यक्रम को) सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनायें. इलाहाबादिया ने दलील दी थी कि पॉडकास्ट उनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है और उनके द्वारा काम पर रखे गए लगभग 280 लोग इस कार्यक्रम पर निर्भर हैं. इससे पहले कोर्ट ने 18 फरवरी को इलाहाबादिया के शो पर रोक लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >