Youtube Channel Block : 16 यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

Youtube Channel Block : 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है.

Youtube Channel Block : केंद्र की मोदी सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया है. एक अधिकारी ने बताया कि भारत के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री और गलत सूचना प्रसारित करने के कारण पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ किए गए हैं. पहलगाम हमले के बाद यह कदम उठाया गया है. सरकार ने आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ बताने वाली ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट पर औपचारिक पत्र भी भेजा है.

इन यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया गया

जिन यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया गया है उनमें, ‘डॉन न्यूज’, ‘इरशाद भट्टी’, ‘समा टीवी’, ‘एआरवाई न्यूज’, ‘बोल न्यूज’, ‘रफ्तार’, ‘द पाकिस्तान रेफरेंस’, ‘जियो न्यूज’, ‘समा स्पोर्ट्स’, ‘जीएनएन’, ‘उजैर क्रिकेट’, ‘उमर चीमा एक्सक्लूसिव’, ‘अस्मा शिराजी’, ‘मुनीब फारूक’, ‘सुनो न्यूज’ और ‘राजी नामा’ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack : असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा निकला पाकिस्तान पर, कहा– ISIS की तरह…

केंद्र सरकार ने यह फैसला जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद लिया. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

यूट्यूब चैनल को क्यों ‘ब्लॉक’ किया गया

अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है. इन चैनलों पर भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे बयान और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप है. सरकार ने इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >