तिरुवनंतपुरम में मेयर के खिलाफ यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

केरल के तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस ने मेयर आर्य राजेंद्रम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछार की. दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता मेयर का विरोध कर रहे थे.

केरल के तिरुवनंतपुरम में मेयर आर्य राजेंद्रम के खिलाफ यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछार की. बता दें बीते काफी दिनों से तिरुवनंतपुरम में मेयर आर्य राजेंद्रम के खिलाफ बीजेपी और कांग्रेस समेत कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं.

शशि थरूर ने मांगा था इस्तीफा: गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन के खिलाफ हल्ला बोल कर चुका है. यही नहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर मेयर आर्य राजेंद्रन से इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं. दरअसल, मेयर राजेंद्रन पर अनावूर नागप्पन को नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए पत्र लिखने का आरोप है.

बीजेपी कर चुकी है हल्ला बोल: मेयर के खिलाफ हल्ला बोल सिर्फ कांग्रेस ही नहीं कर रही है. मेयर के खिलाफ बीजेपी भी आवाज उठा चुकी है. बीजेपी ने भी बीते दिनों तिरुवनंतपुरम के मेयर द्वारा सीपीआईएम जिला सचिव को कथित पत्र का पुरजोर विरोध किया था. पार्टी कार्यकर्ता मेयर के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की थी.

गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने सीपीआई (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को कथित रूप से एक पत्र लिखा था. पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी सदस्यों की नियुक्ति के लिए सूची मांगी थी. इस मामले को लेकर बीजेपी पार्षदों और सीपीआईएम पार्षदों के बीच झड़प भी हो चुकी है. 

Also Read: जेल में ही रहेंगे सत्येंद्र जैन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >