Yogi Adityanath Threat : सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान गिरफ्तार

Yogi Adityanath Threat : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है. युवती की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है.

Yogi Adityanath Threat : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मुंबई पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है. वह 24 वर्ष की है. फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है. अधिकारी ने बताया कि उसने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी की है. उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है.

जांच में पता चला कि फातिमा ने यह मैसेज भेजा

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से उसकी हालत ठीक नहीं है. इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें धमकी दी गई कि यदि आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह मैसेज भेजा था.

Read Also : CM योगी को जान से मारने की धमकी, 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा होगा अंजाम

एटीएस ने युवती का लगाया पता

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया. मामले की जांच जारी रही है. सीएम आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट मोर्ड पर नजर आ रही है.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >