World Highest Railway Bridge: जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज, जल्द शुरू होगी सेवा

World Highest Railway Bridge: जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. बहुत जल्द ब्रिज में ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी.

World Highest Railway Bridge: रेलवे अधिकारियों ने रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल-चिनाब रेल ब्रिज का रविवार को व्यापक निरीक्षण किया. इस मौके पर कोंकण रेलवे के इंजीनियर दीपक कुमार ने कहा, आज वैगन टावर रेसाई स्टेशन तक पहुंच गया है. हमें बहुत खुशी और गर्व है कि हम सफल हुए हैं. मजदूर और इंजीनियर लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे और आज उन्हें आखिरकार सफलता मिली है. इस पुल पर जल्द ही रेल सेवा शुरू हो जाएगी.

उधमपुर से बारामुला तक रेल लाइन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बारामुला तक रेल लाइन तैयार की जा रही है. जिसका नाम उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट दिया गया है. इस रेल लिंक के निर्माण से कश्मीर घाटी का शेष भारत के साथ सीधा रेल संपर्क होगा. इसकी कुल लंबाई करीब 272 किलोमीटर है.

37 हजार करोड़ रुपये की लागत

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट करीब 37012 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. ट्रेन 12.77 किलोमीटर लंबे टनल से होकर गुजरेगी. पूरे प्रोजेक्ट में 27 मुख्य सुरंग, 37 पुलों का निर्माण किया जा रहा है. 25 बड़े और 11 छोटे पुल का निर्माण किया जा रहा है.

चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर

चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है. इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत किया गया है. ट्रेन 7 स्टेशनों से होकर बारामुला पहुंचेगी.

भूकंप और धमाके को भी झेलने की क्षमता

चिनाब ब्रिज की सबसे बड़ी खास बात है कि यह भूकंप के झटकों और ब्लास्ट को भी झेलने की क्षमता रखता है. ब्रिज को स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया है. ब्रिज माइनस 10 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकता है. यानी ब्रिज पर जम्मू-कश्मीर के तापमान का भी असर नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >