तो क्या गिर जायेगी कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार‍? संजय राउत और फडणवीस ने की मुलाकात

Maharashtra government मुंबई : भाजपा से अलग होने के बाद लगातार तीखे हमले करने वाले शिवसेना के नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात चर्चा में है. राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गयी है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि शिवसेना का कांग्रेस और शिवसेना से मोह भंग हो गया है. और शिवसेना भाजपा के साथ एक बार फिर वहां सरकार बनाने का प्रयास कर रहा है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की शनिवार को यहां मुलाकात हुई. इसके बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया. राउत ने यहां उपनगर स्थित एक होटल में फडणवीस से मुलाकात की. राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे.

महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राउत ने (शिवसेना के मुखपत्र) सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार लेने की इच्छा व्यक्त की थी और इसी बारे में चर्चा करने के लिए यह मुलाकात हुई थी.’

Also Read: मोदी ने कोरोना पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर उठाए सवाल, वैक्सीन के लिए दुनिया को दिया भरोसा

प्रवक्ता ने कहा, ‘फडणवीस ने राउत से कहा है कि वह बिहार में चुनाव प्रचार करके लौटने के बाद उन्हें साक्षात्कार देंगे. इस भेंट का कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं है.’ शिवसेना और भाजपा ने पिछले साल विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद सत्ता में साझेदारी को लेकर उद्धव ठाकरे नीत पार्टी भाजपा का साथ छोड़ गई थी और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >