Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी के पास बैठा नजर आता है, जो कथित तौर पर जीवन के अंतिम दौर से गुजर रही है. वीडियो में पति भावुक होकर कहता है, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम्हें खोना नहीं चाहता... अगर अगले जन्म में आओ तो थोड़ा ज्यादा वक्त लेकर आना, और मुझे ही मिलना और दोनों फूट-फूट कर जोर-जोर से रोने लगे.
पति बोला- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
वायरल वीडियो में शख्स भावुक होकर कहता सुनाई देता है. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें खोना नहीं चाहता. पति का ये गमगीन अल्फाज ने यूजर्स का ध्यान खींच रहा हैं.
यूजर्स ने दी भावुक प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच प्यार और भावनात्मक लगाव से जोड़कर देखा. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि इंसान को अपने प्रियजनों के साथ रहते हुए अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करनी चाहिए और रिश्तों को समय देना चाहिए.
रिश्तों की अहमियत का संदेश
वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि भले न हुई हो, लेकिन इसमें कही गई बातें रिश्तों और अपनों के साथ बिताए समय की अहमियत पर ध्यान जरूर खींचती हैं. अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना, उनकी कद्र करना और भावनाओं को समय रहते व्यक्त करना महत्वपूर्ण है.हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड कंटेंट भी बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में शामिल हुए 20 बागी तृणमूल कांग्रेस सांसदों को जारी किया नोटिस
