Pune Airport : पुणे एयरपोर्ट का रनवे क्यों हुआ बंद? जानें वजह

Pune Airport : पुणे एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल बंद है, क्योंकि भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना हुई है. राहत की बात है कि सभी एयरक्रू सुरक्षित हैं और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है.

Pune Airport : भारतीय वायुसेना ने बताया कि पुणे एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल बंद है, क्योंकि एक IAF विमान से जुड़ा छोटा सा हादसा हुआ है. अच्छी बात यह है कि सभी एयरक्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वायुसेना की टीमें तेजी से काम कर रही हैं ताकि रनवे को जल्द से जल्द दोबारा चालू किया जा सके और फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो सकें.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग हुई है, लेकिन ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई. पुणे एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, 17 अप्रैल रात करीब 10:25 बजे एक लड़ाकू विमान में लैंडिंग के दौरान खराबी आ गई, जिससे रनवे ब्लॉक हो गया. भारतीय वायुसेना के एटीसी के अनुसार, स्थिति को ठीक करने और फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू करने में करीब चार से पांच घंटे का समय लग सकता है.

पुणे एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल बंद : मंत्री मुरलीधर मोहोल

उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Minister of State for Civil Aviation Murlidhar Mohol) ने पुष्टि की कि पुणे एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल बंद है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि अच्छी बात है सभी एयरक्रू सुरक्षित हैं और किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ. एयरलाइंस को सूचना दे दी गई है और रनवे दोबारा शुरू होने में करीब पांच घंटे लग सकते हैं. मोहोल ने बताया कि वह लगातार एयरपोर्ट डायरेक्टर और वायुसेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि स्थिति को जल्दी से जल्दी सामान्य किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >