विश्व आदिवासी दिवस 2022: कौन हैं अर्चना सोरेंग? संयुक्त राष्ट्र में बुलंद की आदिवासियों की आवाज

World Indigenous Day 2022: जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने 7 सदस्यों का एक यूथ एडवाइजरी ग्रुप बनाया है, जिसमें अर्चना सोरेंगे को भी जगह मिली है.

विश्व आदिवासी दिवस 2022 के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में एक नाम है अर्चना सोरेंग. अर्चना भारत के ओड़िशा से हैं. 1996 में जन्मीं अर्चना सोरेंग पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर के एक गांव बीहाबांध से हैं. खड़िया जनजाति से आती हैं. पर्यावरण संरक्षण पर उन्होंने बहुत काम किया है. दुनिया को बताया है कि आदिवासी समाज ने किस तरह से सदियों से पर्यावरण का संरक्षण किया है.

ओड़िशा के राजगांगपुर की हैं अर्चना

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने 7 सदस्यों का एक यूथ एडवाइजरी ग्रुप बनाया है, जिसमें अर्चना सोरेंग को भी जगह मिली है. ओड़िशा के राजगांगपुर में पली-बढ़ी अर्चना सोरेंग ने पिता के निधन के बाद सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. इंडियन कैथोलिक यूथ मूवमेंट में सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया.

Also Read: विश्व आदिवासी दिवस और मुहर्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3000 जवानों की होगी तैनाती TISS स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष रही हैं अर्चना सोरेंग

अर्चना सोरेंग टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष रहीं. वह ट्राइबल कमीशन की राष्ट्रीय संयोजक भी रहीं. ट्राइबल कमीशन को आदिवासी युवा चेतना मंच के नाम से भी जाना जाता है. ऑल इंडिया कैथोलिक यूनिवर्सिटी फेडरेशन (AICUF) का मुख्य संगठन है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सलाहकार समूह की सदस्य अर्चना वर्तमान में वसुंधरा ओड़िशा में रिसर्च ऑफिसर हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सलाहकार समूह में अर्चना सोरेंग

बता दें कि वसुंधरा भुवनेश्वर की एक संस्था है, जो प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, आदिवासी अधिकारों और जलवायु परिवर्तन पर काम करती है. यह एक्शन रिसर्च एंड पॉलिसी एडवोकेसी संगठन है. जलवायु परिवर्तन पर उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्स तैयार किये हैं. यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एतोनियो गुतरेस ने उन्हें अपने सलाहकार समूह में स्थान दिया है.

आदिवासी समाज का जीवन खतरे में

क्लाइमेट एक्टिविस्ट अर्चना सोरेंग कहती हैं कि उनके जैसे आदिवासी समुदाय के लोगों की विश्व की कुल आबादी में हिस्सेदारी महज 5 फीसदी है. लेकिन, वे धरती के 20 फीसदी भू-भाग के साथ-साथ 80 फीसदी जैव विविधता की रक्षा करते हैं. आर्कटिक से अंटार्कटिक तक आदिवासी समाज के लोग दुनिया के 2.5 अरब लोगों की मदद करते हैं. उनकी जिंदगी बचाने में, आजीविका चलाने में. लेकिन, खत्म होते जंगलों और वनस्पतियों की वजह से आदिवासी समाज का जीवन खुद खतरे में आ गया है.

इकोसिस्टम, जंगलों को संरक्षित करने में आदिवासियों की अहम भूमिका

अर्चना कहती हैं कि वर्षों से हमें बताया गया कि हम पिछड़े हैं, हम क्रूर हैं, हम अपनी परंपराओं, पहचान और संस्कृति की वजह से पिछड़े हैं. लेकिन, अब दुनिया ने आदिवासी जीवन-शैली के महत्व को समझा है. यही वजह से उनके विचारों को पहली बार इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) की रिपोर्ट में शामिल किया गया. इसमें कहा गया कि इकोसिस्टम और जंगलों को संरक्षित करने में आदिवासियों की अहम भूमिका रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >