दिसपुर: अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जबर्दस्त हमला बोला है. अंगूरलता डेका ने बाकायदा राहुल गांधी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंगूरलता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है.
अपनी शिकायत में असम की नेता अंगूरलता डेका (Assam BJP Leader Angoorlata Deka) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. अंगूरलता ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ (Gujarat To West Bengal) लिखा, लेकिन इसमें असम या पूर्वोत्तर के किसी राज्य को शामिल नहीं किया.
क्या भारत का हिस्सा नहीं है असमअंगूरलता डेका ने इसे पूर्वोत्तर के लोगों के साथ-साथ असम की जनता का भी अपमान करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वह यह मानते हैं कि असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि अंगूरलता ने राहुल गांधी के जिस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है, वह 10 फरवरी को किया गया था.
Also Read: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, गांधी परिवार को लेकर कही ये बात एकता में है हमारी शक्तिइस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा था- हमारी एकता में ही शक्ति है. हमारी संस्कृति की एकता, विविधता में एकता, भाषाओं की एकता, लोगों की एकता और राज्यों की एकता हमारी ताकत है. राहुल ने आगे लिखा कि कश्मीर से केरल तक. गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत हर रंग में खूबसूरत है. भारत की आत्मा को अपमानित मत कीजिए.
अंगूरलता डेका का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी भारत का ही हिस्सा हैं. लेकिन, राहुल गांधी ने इसमें उन राज्यों का जिक्र नहीं किया. उन्होंने पूछा है कि क्या राहुल गांधी असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत का हिस्सा नहीं मानते. बता दें कि अंगूरलता डेका भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की असम प्रदेश अध्यक्ष हैं.
अंगूरलता डेका असम (Assamees Actress Angoorlata Deka) की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की अध्यक्ष हैं. 31 जनवरी 1986 को जन्मीं अंगूरलता पहली बार भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं. मूल रूप से असम (Assam) के नलबाड़ी (Nalbari) की रहने वाली अंगूरलता को लोग प्यार से अंगू (Angoo) बुलाते हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
