Abhijeet Dipke : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में एक घर की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी. दरअसल, यह घर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का है. जी हां…वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और यहां उनके माता-पिता रहते हैं. एक अधिकारी ने शनिवार (6 जून) को बताया कि दीपके के भारत पहुंचने के मद्देनजर अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. पुलिस उपायुक्त (जोन-1) पंकज अतुलकर ने कहा कि यदि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत हुई तो समीक्षा के बाद ऐसा किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि दीपके के माता-पिता फिलहाल वालुज स्थित अपने घर में नहीं रह रहे हैं.
अतुलकर ने कहा कि वे मेरे संपर्क में नहीं हैं. उन्होंने इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. इस बीच, एमआईडीसी वालुज थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था. अब हमने वहां एक अधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है. दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लिया.
धमकियों की वजह से घर छोड़ना पड़ा दीपके के माता पिता को
अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा कि एक साल से ज्यादा समय बाद मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं. पिछले 15 दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और धमकियों की वजह से घर छोड़ना पड़ा. अब मैं उन्हें वापस घर लेकर जाऊंगा. और हां, आज का प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर था. इतनी बड़ी संख्या में समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.
अमेरिका से लौटे दीपके ने इस आंदोलन को एक शांतिपूर्ण और संवैधानिक अभियान बताया है. वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत लौटे हैं.
यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा
