Video : कोरोना की वजह से परीक्षा रद्द हुई तो आईआईटी दिल्ली के छात्र जय कोरोना के नारों पर जम कर नाचे

एक तरफ कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है तो दूसरी तरफ भारत में भी इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

एक तरफ कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है तो दूसरी तरफ भारत में भी इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

लोगों को इस बीमारी के संक्रमण से बचाने के विभिन्न राज्य की सरकारें अपने राज्य की स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और सिनेमा हॉल को बंद करने का आदेश दिया है तो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी दिल्ली ने अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 31 तक मार्च सभी क्लास बंद कर दिए हैं, जिस कारण से उनकी परीक्षाएं भी टल गयी हैं.

आईआईटी के छात्रों को जैसे ही यह बातें पता चली की उनकी परीक्षाएं टल गयी है तो छात्रों ने जय कोरोना के नारे लगाने लगे. ये वीडियो रक्षा अग्रवाल नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया. उसने इस वीडियो को टैग करते हुए लिखा कि मौत से डर नहीं लगता है परीक्षा से लगता है

हालांकि छात्रों की इस हरकत पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने ट्वीट पर रिप्लाइ करते हुए लिखा कि बेटा इतना डर था तुमने आईआईटी क्यों जॉइन किया. ये आगे जाकर क्या करेंगे.

बता दें कि स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे तक कोरोना के 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इससे देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 पहुंच गयी है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर देश में अफवाहों का भी माहौल भी गर्म है और प्रशासन ने भी यह निर्देश जारी किया है कि घबराएं नहीं बस सावधानी बरतें. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन खास ने खास तौर से सफाई पर ध्यान देने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >