पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

पीएम नरेंद्र मोदी के अबू धाबी दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है. इस पर खास बातचीत और अहम फैसले होने की संभावना जतायी जा रही है. जानें और किन मुद्दों पर हो सकती है बात.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (15 मई) से अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां उनका पहला पड़ाव UAE होगा. यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पूरा पश्चिम एशिया तनाव में है. यही नहीं हालात काफी संवेदनशील बने हुए हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी अगले छह दिनों में कुल पांच देशों का दौरा करेंगे. 15 मई को वह सबसे पहले UAE पहुंचेंगे, जहां उनका दौरा शॉर्ट होगा. वहां से नीदरलैंड्स के लिए रवाना हो जाएंगे. नीदरलैंड्स के बाद पीएम मोदी स्वीडन और नॉर्वे जाएंगे, और उनके इस दौरे का आखिरी पड़ाव इटली होगा.

एनर्जी सिक्योरिटी सबसे बड़ा मुद्दा

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के अबू धाबी दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा. खबर है कि वह UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ LPG सप्लाई और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर अहम समझौते भी कर सकते हैं. अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पाबंदियों और तनाव की वजह से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप और शी जिनपिंग की हाई-लेवल मीटिंग, चीन अमेरिका दोनों होर्मुज खोलने पर राजी

मौजूदा हालात में ईरान अभी भी होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर सख्ती बनाए हुए है और कई मामलों में ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी कर रखी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है.

LPG को लेकर रणनीतिक साझेदारी होने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के UAE दौरे के दौरान कई बड़े समझौते होने की उम्मीद है. इंडियन ऑयल और ADNOC के बीच LPG को लेकर रणनीतिक साझेदारी हो सकती है. साथ ही ISPRL और ADNOC के बीच तेल भंडार को लेकर भी अहम डील हो सकती है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का मकसद सिर्फ ऊर्जा सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच भरोसा और सहयोग बढ़ाने पर खास जोर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >