Video : सुनिए, आखिर क्या है पीएम मोदी की कॉलर ट्यून?

Video : क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कॉलर ट्यून कैसी होगी? स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम के साथ हुई एक फोन कॉल के दौरान मोदी की कॉलर ट्यून सुनाई दी. आखिर इस धुन में ऐसा क्या है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया? जानिए पूरी बात.

Video : एक वीडियो bjp4jharkhand ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के साथ लिखा गया कि स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से फोन पर बात करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कॉलर ट्यून भी सुनाई दी. पोस्ट में कहा गया कि यह धुन सुनकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल लगाया जाता है, फोन पर 'वंदे मातरम्' की धुन सुनाई देती है. कुछ ही देर बाद पीएम मोदी कॉल उठाकर 'हैलो' कहते हैं और पूछते हैं, 'कौन बोल रहे हैं?' इस पर सामने से जवाब मिलता है, 'सर, मैं स्काईरूट से भरत बोल रहा हूं. आपसे बात करके बहुत खुशी हो रही है.' इसके बाद पीएम मोदी पूरी स्काईरूट टीम को मिशन की सफलता पर बधाई देते हैं. आप भी देखें ये वीडियो.


18 जुलाई को भारत की पहली प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम से फोन पर बात कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि आपकी यह सफलता देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी. उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के समय वह पूरी प्रक्रिया देख रहे थे. उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि टीम में 25 से 30 साल के कई युवा थे, जिन्होंने अपने दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.


ये भी पढ़ें: Vikram-1 Launched: स्काईरूट टीम को पीएम मोदी ने किया फोन, कहा- 25 से 30 साल के युवा दिख रहे थे मुझे


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >