क्या होगा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का ? कांग्रेस ने चुना गलत समय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई जो 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इस यात्रा के समय पर बड़े कांग्रेसी नेता ने सवाल उठा चुके हैं.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को राहुल गांधी लीड कर रहे हैं जो 14 जनवरी को मणिपुर से निकाली गई है. असम में इस यात्रा को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसके बाद जब राहुल गांधी यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे तो सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच तनाव देखने को मिला. इन सबके बीच कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कुछ जनसभाओं के आयोजन को मंजूरी प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उनके इस बयान पर टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और कहा है कि कांग्रेस नेता बीजेपी के स्वर में स्वर मिलाने का काम कर रहे हैं. इस बीच सबके मन में सवाल आ रहा है कि आखिर राहुल गांधी की इस यात्रा का क्या होगा?

राहुल गांधी की यात्रा पर पंचक का साया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई है जिसकी टाइमिंग पर पार्टी के ही नेता ने सवाल उठाया था. यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि पार्टी के जो नेता राम मंदिर के ‘मुहूर्त’ पर सवाल उठा रहे थे और विश्लेषण कर रहे थे… उन्हें कम से कम यह तो पता होना चाहिए था कि ‘शास्त्रों’ के अनुसार ‘पंचक’ शुरू हो चुका है. ‘पंचक’ 18 जनवरी तक चलेगा. ‘पंचक’ के इन पांच दिनों के दौरान कोई भी अच्छा काम शुरू नहीं किया जाता है और इस अवधि के दौरान यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की जा रही है.

Also Read: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगी ब्रेक, बंगाल से अचानक लौटे दिल्ली, जानें क्या है मामला

रविवार से फिर शुरू होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

आपको बता दें कि मणिपुर में 14 जनवरी से शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी जो दो दिनों तक राज्य में रुकी रहेगी. यात्रा 28 जनवरी यानी रविवार से फिर शुरू होगी. वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी ने हालांकि दावा किया कि पश्चिम बंगाल में प्रशासन राजनीतिक प्रभाव से मुक्त है. अब देखना है कि राहुल गांधी की यह यात्रा फिर से शुरू हो सकती है या नहीं…

Also Read: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बवाल, असम पुलिस से भिड़े राहुल गांधी, केस दर्ज, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >