मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. एक के बाद एक कर दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक 24 और 25 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसी दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है.
इसके अलावा 24 और 25 फरवरी को विदर्भ, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 27 और 28 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
कैसा रहेगा मौसम?
- मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.
- पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, पहला 27 फरवरी से और दूसरा 2 मार्च को दस्तक दे सकता है.
घने कोहरे की चेतावनी
- 25 फरवरी तक पंजाब और ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- अगले 7 दिनों में नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- अगले 4 दिनों में मध्य और पूर्वी भारत अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव और बाद के 5 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
- देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है.
