West Bengal News: बीजेपी नेताओं पर हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लोग गिरफ्तार

West Bengal News: बीजेपी नेताओं पर हमला मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. उत्तर बंगाल के आईजीपी राजेश यादव ने यह जानकारी दी है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 6 अक्टूबर को बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के बीजेपी विधायक शंकर घोष पर हमला किया था. इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार किया.

सुकांत मजूमदार पर हमले से भड़की बीजेपी, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

बीजेपी वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के सहयोगियों पर हुआ हमला ‘हत्या का पूर्व नियोजित प्रयास’ था. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की.

मजूमदार ने सीबीआई जांच की मांग की

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने नागराकाटा की घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. नागराहाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर भीड़ ने उस समय हमला किया गया था जब वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए थे.

शुभेंदु अधिकारी ने भी हमले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की थी

इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी हमले की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने भी दावा किया था कि मौजूदा समय में मामले की जांच करने वाले, सत्तारूढ़ पार्टी से निकटता के कारण असली दोषियों को बचा रहे हैं.

तालिबानी मानसिकता के साथ सरकार चला रही हैं ममता बनर्जी : बीजेपी

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपने नेताओं पर हिंसक हमलों की हालिया घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनकी सरकार राज्य में ‘‘तालिबानी मानसिकता और संस्कृति’’ के साथ शासन कर रही है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर भाजपा नेताओं पर हमले की घटनाओं को छिपाने और इसमें शामिल लोगों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >