Video : नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Video : पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शनिवार (19 सितंबर) को अदालत ने उन्हें तीन अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उनकी गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है.

Video : कोलकाता में कांग्रेस ने नंदीग्राम उपचुनाव के उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले उनके उम्मीदवार मिलन प्रधान और प्रदेश कांग्रेस सचिव सुभाषिष भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया. मीता ने कहा कि पार्टी इस कार्रवाई का विरोध कर रही है और राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है.


मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदीप भट्टाचार्य बोले- लड़ाई शुरू हो गई

मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ाई के लिए तैयार रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए लड़ाई शुरू हो गई है. भट्टाचार्य ने दावा किया कि पार्टी बंगाल में अपने दम पर चुनाव जीतने की ताकत दिखाएगी.


ये भी पढ़ें: कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार

मिलन प्रधान को नामांकन वापस लेने का दबाव? बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

हल्दिया में पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने मिलन प्रधान को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रधान को एक अलग गेट से बाहर ले जाया गया और उन्हें छिपाकर रखा गया. सरकार ने दावा किया कि मिलन प्रधान पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई अभी साफ नहीं है.


ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

मिलन प्रधान की रिहाई के लिए हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस? वकील ने बताया आगे का रास्ता

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता और वकील अजितेश पांडे ने कहा कि मिलन प्रधान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द से जल्द अपने उम्मीदवार को रिहा कराने की कोशिश करेगी. आगे की कानूनी कार्रवाई पर पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा. पांडे के मुताबिक, फिलहाल हाईकोर्ट जाना सबसे संभावित रास्ता है, लेकिन अंतिम फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >