बंगाल में बीजेपी की जय… उत्साह में पुरी से पैदल चलकर कोलकाता पहुंचा बापू का ‘हमशक्ल’, Video

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार बीजेपी पूर्ण बहुत की सरकार बना रही है. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. बीजेपी के जश्न के बीच एक शख्स पुरी से पैदल चलकर कोलकाता पहुंचा.

West Bengal Election Result: बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त के बीच सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. बीजेपी ऑफिस के बाहर महात्मा गांधी के वेश में एक व्यक्ति पहुंचा. शख्स ने कहा कि वह जगन्नाथ पुरी से पैदल यात्रा करते हुए कोलकाता पहुंचा है. उसने दावा किया कि 15 साल के बाद राज्य में दीदी का शासन खत्म हो रहा है. पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. शख्स ने कहा- दीदी का वर्चस्व खत्म हो गया है और अब राज्य में विकास का नया दौर शुरू होगा. उसने यह भी कहा कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, महिलाओं को अवसर मिलेंगे और समाज में डर और जातिवाद की भावना खत्म होगी.

रुझानों में मिली जीत से बीजेपी में जश्न, लगे जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है. राज्य के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी बढ़त पर जश्न मना रहे हैं. कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लेकर जय श्री राम के नारे लगाए और विपक्ष के नेता सुवेंदू अधिकारी के समर्थन में भी नारेबाजी की.

मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रुझानों में मिली जीत की खुशी में मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप और उत्तर 24 परगना के बोंगांव जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा समर्थकों ने उत्साह दिखाया. काकद्वीप, जो अब तक तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, वहां भी कार्यकर्ताओं ने जीत की उम्मीद में जश्न मनाया.

समर्थकों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाया

इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया. स्थानीय भाजपा समर्थक अनुभव बैरागी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा नागरिकता को लेकर फैलाई गई आशंकाएं गलत हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दी जाएगी और जो पहले से नागरिक हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Also Read: झालमुड़ी से लेकर जय श्री राम तक… बंगाल में बीजेपी की जय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, Video

केरल चुनाव परिणाम 2023: UDF की बढ़त से इंदिरा भवन में जश्न, चांडी ओमन ने जीता चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >