शादी में छोटी सी बात पर बवाल: कुर्सियां चलीं, मारपीट का वीडियो वायरल

Viral Video: उज्जैन में एक शादी के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं. इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Viral Video: उज्जैन में एक शादी के दौरान छोटी सी बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. यह घटना 27 अप्रैल की देर रात चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फोटो सेशन के दौरान फोटोग्राफर ने एक महिला से फ्रेम से हटने को कहा, जिस पर बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी बढ़कर दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच टकराव में बदल गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया. देखें वायरल वीडियो आप भी.

देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां, बर्तन और सामान फेंकते नजर आए. लात-घूंसे भी चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शादी का पूरा कार्यक्रम बुरी तरह बाधित हो गया. बताया जा रहा है कि यह शादी अहिरवार समाज के परिवारों की थी और जब बारात मौके पर मौजूद थी, उसी दौरान विवाद बढ़ गया.

यह भी पढ़ें : WATCH: टॉय कार, स्प्रे बॉटल और लाइटिंग से बंदे ने बनाया सिनेमैटिक वीडियो, Porsche और Audi ने दिया शाउटआउट

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस फुटेज के आधार पर शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >