Weather Updates: महाराष्ट्र से बिहार तक बारिश से हाहाकार, महिला सहित चार की मौत, 18 राज्यों में मानसून सक्रिय

Weather Updates: दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश के 18 राज्यों में मानसून सक्रिय है. नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण एक महिला सहित चार लोगों की मौत की खबर है.

Weather Updates: देश के 18 राज्यों में मानसून सक्रिय हो गये हैं. दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र के नागपुर का है. बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. बीते शुक्रवार की आधी रात को आसमान से आफत बरसी. गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. घर, बाजार, स्कूल-कॉलेज में पानी घुस गया. सड़कों में पानी भर गया है. नावें चल रही है. बस डीपो में खड़ी बसें भी डूब गयी हैं. नागपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक बजे से लेकर शनिवार सुबह पांच बजे तक करीब 106 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गयी है. बाढ़ में फंसे सुनने और बोलने में अक्षम 70 छात्रों सहित 400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाल रही है. सेना की दो कंपनी अंबाझरी इलाके में तैनात है.

18 राज्यों में मानसून सक्रिय
दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश के 18 राज्यों में मानसून सक्रिय है. जिन राज्यों में मानसून सक्रिय हुआ है उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 18 राज्य सक्रिय है. इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र के नागपुर का है. भारी बारिश के कारण नागपुर में चार लोगों की मौत की खबर है.  

नागपुर में बारिश का कहर: महिला सहित चार लोगों की मौत
इधर, नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण एक महिला सहित चार लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी सुरेंद्रगढ़ निवासी संध्या धोरे और उनकी मां सयाबाई धोरे के घर में घुस गया. इस दौरान घर के बाकी लोग निकलने में सफल रहे लेकिन पक्षाघात की शिकार संध्या धोरे घर में ही छूट गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. बता दें, भारी बारिश की वजह से नागपुर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ आ गई है, जिसके बाद एक विद्यालय के 70 छात्रों सहित 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

नागपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा- फडणवीस
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों व क्षतिग्रस्त हुई सड़क किनारे की छोटी दुकानों के मालिकों को 10 हजार रुपये, जबकि बड़े प्रतिष्ठानों को पांच लाख रुपये तक का मुआवजा देने का ऐलान किया है. बता दें, फडणवीस और स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार देर शाम बाढ़ की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की. वहीं, मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि बाढ़ का पानी 10 हजार से ज्यादा घरों में घुस गया है.

बिहार में 28, झारखंड में 29 फीसदी कम बारिश
राजस्थान 426.6 14
गुजरात 685.7 20
उत्तर प्रदेश 723.0 15
बिहार 938.6 28
झारखंड 692.2 29
पश्चिम बंगाल 846.7 23
ओडिशा  1077 3

Also Read: Mann Ki Baat: मन की बात का आज 105वां एपिसोड, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी कर सकते हैं चर्चा

देश में अब तक सामान्य से छह फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, देश में 22 सितंबर तक 780.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि 832.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. ये सामान्य से 6% कम है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से दो फीसदी अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 10 फीसदी कम वर्षा हुई है.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >