मौसम अपडेट: इन राज्यों में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, हीटवेव की चेतावनी

देश के कई राज्यों में मार्च में गर्मी बढ़ गई है. IMD के अनुसार गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हीटवेव का खतरा है. 13 और 14 मार्च को सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य प्रदेश, हिमाचल, कोंकण और दक्षिण भारत में लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी है. मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है.

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मार्च में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुजरात में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी 13 मार्च तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. 14 मार्च के बाद से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इससे इतर, देश के कई हिस्सों में आंधी बारिश का दौर एक बार फिर दिख रहा है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16 और 17 मार्च को भारी बारिश हो सकता है. मध्य भारत में 14 से 16 मार्च और पूर्वी भारत में 15 से 17 मार्च के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली और तेज हवा की संभावना है.

लू, गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी

  • 13 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनने की संभावना है.
  • 13 मार्च को गुजरात क्षेत्र के कुछ अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनने की संभावना है.
  • 13 मार्च को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है.
  • 13 और 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तरी कोंकण में लू की स्थिति बनने की संभावना है.
  • 13 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ अलग-अलग इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है.

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, फिर अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं. महाराष्ट्र में भी अगले 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, और उसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >