Weather Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओडिशा सहित इन राज्यों के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शनिवार को वर्षा से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. दिल्ली में शाम को हुई बारिश से उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव और यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई.

Weather Today: ओडिशा में भारी बारिश के बाद हुए एक भीषण भूस्खलन के कारण राज्य के मलकानगिरी जिले के 18 गांवों का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र और इससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा में 31 जुलाई तक भारी बारिश जारी रह सकती है. मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार सुबह तक मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, बोलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, अंगुल, देवगढ़ और कालाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (सात से 11 सेमी) हो सकती है. आईएमडी ने रविवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की भी चेतावनी दी है. आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटे (29 जुलाई) के दौरान क्योंझर, मयूरभंज और बालासोर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 31 जुलाई को क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है.

झारखंड में अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में अगले दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश हुई. नवी मुंबई में शनिवार को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक और तटीय कर्नाटक और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई.

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति

दिल्ली पुलिस ने जलभराव के कारण प्रभावित सड़कों के बारे में अलर्ट जारी किया और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी. कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव के कारण अणुव्रत मार्ग पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ.

उत्तराखंड में बालगंगा और धर्मगंगा नदियां उफान पर

उत्तराखंड के नयी टिहरी में बूढ़ाकेदार क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक गांव में भूस्खलन में 42 वर्षीय एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई. धर्मगंगा नदी की तेज धारा में बूढ़ाकेदार में तीन दुकानें बह गईं. इसके अलावा कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए, संपर्क मार्ग टूट गए और बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई. लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में बालगंगा और धर्मगंगा नदियां उफान पर हैं. भिलंगना के खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा ने बताया कि एहतियात के तौर पर घनसाली क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

ममता बनर्जी का माइक हुआ बंद?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >