Weather Forecast: होली के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Update Today : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. झारखंड में भी आसमान में बादल छा चुके हैं और बारिश हो सकती है जिसकी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यानी आज यानी होली के दिन कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
3:49 AM. 9 Mar 23 10:19 PM. 8 Mar

हिमाचल प्रदेश मौसम शिमला और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बुधवार देर रात ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के तापमान में काफी गिरावट आई. सुबह के समय आसमान साफ था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ घने बादल छाने लगे और क्षेत्र में तेज गति से बर्फीली हवाएं चलीं. शिमला शहर के उपनगरों मशोरबा में 23 मिमी, शिमला में 14 मिमी, जोगिंदरनगर में 9 मिमी, सुंदरनगर में 6 मिमी, बाजुरा में 5 मिमी, भुंतर में 4 मिमी, कुफरी, पंडोह, गोहर और मंडी में 3-3 मिमी, और बंजार, सुन्नी और सांगला में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

12:21 AM. 9 Mar 23 6:51 PM. 8 Mar

दिल्ली का बढ़ सकता है तापमान

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताहांत अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस साल फरवरी में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और पिछले 63 वर्षों में तीसरी बार इस महीने सर्वाधिक तापमान रहा. दिल्ली में 20 फरवरी को 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था.

12:21 AM. 9 Mar 23 6:51 PM. 8 Mar

राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जैसलमेर के फतेहगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, डूंगरपुर में नौ मिलीमीटर, अजमेर के सरवाड और बाड़मेर के सिंदरी में सात-सात मिलीमीटर, अजमेर के अरांई में पांच मिलीमीटर और कई अन्य स्थानों पर तीन मिलीमीटर से एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई.

12:21 AM. 9 Mar 23 6:51 PM. 8 Mar

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश

झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के क्षेत्रों में होली के दिन हल्की बारिश हुई. जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया. लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की. हालांकि बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट में भी दर्ज की गयी.

7:45 PM. 8 Mar 23 2:15 PM. 8 Mar

रांची में कुछ देर में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कुछ देर में झारखंड की राजधानी रांची में बारिश की संभावना व्यक्त की है.

7:45 PM. 8 Mar 23 2:15 PM. 8 Mar

दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताहांत दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस साल फरवरी में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और पिछले 63 वर्षों में तीसरी बार इस महीने सर्वाधिक तापमान रहा.

मुख्य बातें

Weather Update Today : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. झारखंड में भी आसमान में बादल छा चुके हैं और बारिश हो सकती है जिसकी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यानी आज यानी होली के दिन कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >