Weather Forecast: दिल्ली के तापमान में वृद्धि, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today: दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को खराब होकर 265 हो गया, जबकि रविवार को यह 244 था. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी लग रही है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
4:28 AM. 8 Feb 23 10:58 PM. 7 Feb

उत्तर प्रदेश का कैसा रहा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम पहले से कम होने लगा है. यूपी के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज की जा रही है. आज सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है. हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा जरूर देखने को मिला है.

4:28 AM. 8 Feb 23 10:58 PM. 7 Feb

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब

देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 256 (खराब) की केटेगरी में रिकॉर्ड की गयी.

4:28 AM. 8 Feb 23 10:58 PM. 7 Feb

पिछले 24 घंटों में क्या रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. वहीं दूसरी तरफ उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम और असम में हल्की बारिश हुई.

4:28 AM. 8 Feb 23 10:58 PM. 7 Feb

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर

पंजाब एवं हरियाणा में कई जगहों पर आज न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा. मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान पटियाला में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा इनपुट के साथ)

5:09 PM. 7 Feb 23 11:39 AM. 7 Feb

दिल्ली के तापमान में वृद्धि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

5:09 PM. 7 Feb 23 11:39 AM. 7 Feb

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 256 (खराब) श्रेणी में रिकॉर्ड की गयी. कुछ तस्वीरें इंडिया गेट और कर्तव्य पथ से सामने आयी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को खराब होकर 265 हो गया, जबकि रविवार को यह 244 था. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी लग रही है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >