Weather Forecast: इस साल जल्दी पड़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम

Weather Update Today LIVE : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किये जाने का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है. इसने इस साल तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
4:35 AM. 25 Feb 23 11:05 PM. 24 Feb

दिल्‍ली समेत देश के इन राज्यों में मार्च महीने में ही लू!

दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि में फरवरी में न के बराबर बारिश हुई है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार गर्मी जल्‍द शुरू हुई है. मार्च का महीना भी खासा गर्म रहने वाला है.

4:35 AM. 25 Feb 23 11:05 PM. 24 Feb

हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इससे प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है.

4:35 AM. 25 Feb 23 11:05 PM. 24 Feb

देश के अधिकतर हिस्सों में लगातार बढ़ रहा तापमान

देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देश के कई हिस्सों में पहले से ही ऐसा तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है.

7:47 PM. 24 Feb 23 2:17 PM. 24 Feb

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम के संबंध में रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है. आप भी जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम

7:47 PM. 24 Feb 23 2:17 PM. 24 Feb

बादल छाए रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.

7:47 PM. 24 Feb 23 2:17 PM. 24 Feb

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 86 प्रतिशत रहा.

मुख्य बातें

Weather Update Today LIVE : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किये जाने का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है. इसने इस साल तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >