Weather Forecast: यहां हो सकती है बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल
Copied link
Weather Update Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को झारखंड के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. जानें यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
12:17 PM. 12 Mar 2312:17 PM. 12 Mar
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिल सकता है. ठंडी हवाओं के प्रवाह बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ दिनों तक थोड़ी राहत मिलेगी. इसके प्रभाव से पटना समेत 14 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आयी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से ट्रफ लाइन का प्रभाव बिहार में बना हुआ है.
4:02 AM. 12 Mar 234:02 AM. 12 Mar
13 से 15 मार्च के बीच कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की माने तो 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है. वहीं, अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है.
8:33 PM. 11 Mar 238:33 PM. 11 Mar
इन जगहों पर हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
12 मार्च को छाये रहेंगे बादल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. 13 और 14 मार्च को भी राज्य में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में शनिवार को दिन के समय आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 11 मार्च को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है. मौसम केंद्र की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसे आप भी देखें
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम गरज वाले बादल बनेंगे. आरएयू पूसा के मौसम विभाग की ओर से इस तरह का पूर्वानुमान जारी किया जारी किया गया है.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
झारखंड का मौसम
झारखंड के कई जिलों में आज ओलावृष्टि ( Jharkhand weather) की संभावना है. वहीं, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है. मौसम केंद्र रांची की ओर से यह चेतावनी शुक्रवार को जारी की गयी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 11 मार्च को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
यूपी का मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. शनिवार (11 मार्च) को सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. होली के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इसके अलावा आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी. बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.
7:39 PM. 11 Mar 237:39 PM. 11 Mar
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. झारखंड दक्षिण बिहार, उत्तर पूर्व भारत के शेष हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है.
12:43 PM. 11 Mar 2312:43 PM. 11 Mar
तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद इसमें कमी आएगी.
12:43 PM. 11 Mar 2312:43 PM. 11 Mar
यहां हुई बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर, दक्षिण हरियाणा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं. उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिणी भागों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े.
मुख्य बातें
Weather Update Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को झारखंड के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. जानें यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in